सवर्ण विकास मंच परिवहन विंग के जिलाध्यक्ष बने सुनील सिंह

0राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा, जल्द होगी वाहन स्वामियों की बैठक

गाजीपुर। सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने रविवार को अल्पसंख्यक विंग की बैठक में रौजा पर बाबा ट्रांसपोर्ट के संचालक सुनील सिंह को परिवहन विंग का जिलाध्यक्ष घोषित किया। उनको जिलाध्यक्ष घोषित करने के बाद अपेक्षा की गई कि पूरे जिले के वाहन स्वामियों को संगठन से जोड़कर एआरटीओ कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल को समाप्त कराया जाए।

उनसे कहा गया कि जल्द ही परिवहन विंग की बैठक आयोजित की जाए। इसमें कहा गया कि रोड टैक्स के बाद लग रहे टोल टैक्स को समाप्त करने के लिए यह सवर्ण विकास मंच की परिवहन विंग काम करेगी। परिवहन विंग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सुनील सिंह ने कहा कि परिवहन संचालन देश की लाइफ लाइन है। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

जिससे हम लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इनकी समस्याओं पर बात करके विस्तृत मांग पत्र तैयार किया जाए। अगर सरकार नहीं मानेगी तो आंदोलन का रास्ता अख्तिायार करके चक्के को रोकने का काम होगा। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर सवर्ण विकास मंच के विभिन्न विंग के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।



अन्य समाचार