छुट्टियां है मनानी तो बांग्लादेश की ये पांच जगह हैं बेस्ट

किसी भी देश की तरह बांग्लादेश की भी अपनी खासियत है। ये देश भी अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है और कई बातों के लिए ये लोगों के लिए आकर्षण है।

आज हम आपको बताते है यहां कि पांच ऐसी जगहों के बारे में जिसकी अपनी खूबियां है। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाकर छुट्टियों के दिन भी बिता सकते है।

1. ढाका: ढाका बांग्लादेश की राजधानी होने के साथ-साथ बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केंद्र भी है। धान, गन्ना और चाय का व्यापार भी सबसे ज्यादा यहीं होता है। ढाका की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां बहुत सी पुरानी सभ्याताओ के नमूने देखने को मिलते है। यहां पर बहुत से बाज़ार जेसै पागला, तेजगांव, टोंगी, डेमरा है जहां रोजमार्रा वाली कई चीजें उपलब्ध कराई जा सकती हैं। ढाका में एक प्रसिद्ध सदरघाट है जो बूढ़ी गंगा नदी पर बना हुआ है। यहां हर समय लोगों की आवाजाही देखने को मिलती है। ढाका में घूमने के लिए बहुत सी चर्चित जगह हैं जिनमें प्रमुख है धाकेश्वरी मंदिर। ये 1200 साल पुराना मंदिर है और इसे मंगत राय ने बनवाया था। यह ढाका में हिन्दुओं का केंद्र है। दूसरा लालबाग किला है जो कि अधूरा बना हुआ है। इसे 17वीं शताब्दी में राजा मोहम्मद अज़ाम ने बनाना शुरू किया था। अब यह एक छोटा सा म्यूज़ियम बन गया है जहां मुगल के चित्र और तलवारें रखीं हुई है। इसके अलावा खान मोहम्मद मृधा की मस्जिद, अर्मेनियाई चर्च, स्टार मस्जिद, अहसान मंज़िल और संसद की इमारत भी देखने लायक जगहें हैं।

2. चिटगांव: चिटगांव बांग्लादेश की दूसरी बड़ी जगहों में से एक है। इसे बांग्लादेश की व्यावसायिक राजधानी माना है। इसके आसपास फैले पहाड़ और नदियां, चिटगांव में गिरती हुई करणापुली नदी इस शहर को और आकर्षक बनाते है। देश का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह चटगांव में स्थित है, जो "चटगांव पोर्ट" के नाम से जाना जाता है। इसकी हरी-भरी पहाड़ियां, जंगल, रेतीले समुद्र तट और ठंडी जलवायु हमेशा छुट्टी में लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है।

3. रंगामाती: रंगामाती तक जाने के लिए आपको टेढ़े- मेढ़े रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है जो हरियाली से भरा हुआ है। अगर आप खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों को देखने के शौकीन है तो एक बार जरूर रंगामाती जाएं। यह चिटगांव की पहाड़ी का ही एक हिस्सा है। यहां ‘कप्ताई’ नाम की झील है जिसे झीलों का दिल माना जाता है। यही झील रंगामती को सबसे आकर्षक बनाती है। आप जब भी रंगामाती जाएं तब कप्ताई झील में बोटिंग जरूर करें जो एक दिल्चस्प अनुभव की गारंटी देता है।

4. सिलहट: बांग्लादेश की खूबसूरत जगहों में से एक सिलहट भी है। यहां पर 150 तरह की चाय के बगान हैं। हरे-भरे चाय के लहराते हुए बगान और सुरमा घाटी इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक बनाती है। यहां पर चाय के अलावा यहां संतरे और अनानास के पेड़ भी सुंदरता से फैले हुए हैं। सिलहट के श्रीमंगल को बांग्लादेश की चाय की राजधानी कहा जाता है। मीलों दूर तक फैले हुए चाय के खेत दूर से ही नज़र आ जाते है। सिलहट में हजरत शाह हलाल नाम की जगह भी बहुत प्रसिद्ध है।

5. सुंदरवन: सुंदरवन विश्व प्रसिद्ध धरोहर में से एक है। यहां पर 1400 हेक्टेयर में फैला दुनिया का सबसे बड़ा वन है। बांग्लादेश पर्यटन के क्षेत्र में सुंदरवन सबसे अहम भूमिका निभाता है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी यहां केवल इस खूबसूरत सदाबहार जंगल में घूमने के लिए आते हैं। और स्थानीय लोग भी हर साल सुंदरवन यात्रा करने जाते हैं।



अन्य समाचार