अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बांकी खुर्द पुलिया के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मालूम हो कि उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार की रात पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान क्षेत्र के बांकी खुर्द पुलिय के पास से एक संदिग्थ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से रखा 4 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया।

उपरनिरीक्षक ने बताया की गिरफ्त में आया तस्कर क्षेत्र के सागापाली मुरार सिंह गांव निवासी अंगद उर्फ आनंद बिंद है। वह गांजा की तस्करी में लम्बे समय से लिप्त है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ आरक्षी विनित पाठक और आरक्षी सौरभ त्रिपाठी शामिल रहे।



अन्य समाचार