ओमप्रकाश का निधन, शोक की लहर

0भाजपा बाराचवर द्वितीय के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा का निधन, शोक की लहर

0इलाज के दौरान बीएचयू में ली अंतिम सांस, सुल्तानपुर गंगा घाट पर हुआ अन्तिम संस्कार

ग़ाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बाराचवर द्वितीय के वर्तमान मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा 52 वर्ष का बिमारी के चलते गत रात्रि 9:30 बजे इलाज के दौरान बीएचयू वाराणसी में निधन हो गया। वह विगत कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा उन्हें कल ही बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया था।

जहां उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुल्तानपुर गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं संग गांव के लोग मौजूद रहे। व्यवहार से अत्यंत विनम्र एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले ओमप्रकाश कुशवाहा का पार्थिव शरीर देर रात उनके ग्राम -पहराजपुर, थाना करीमुद्दीनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे है।



ओमप्रकाश कुशवाहा की पत्नी उत्तम देवी एवं दो पुत्र अभिषेक कुशवाहा व आकाश कुशवाहा है। उनकी अंत्येष्टि आज बुधवार को पुर्वाह्न 10 बजे, गंगा तट सुल्तानपुर(गौसपुर) घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे अभिषेक कुशवाहा ने दिया। अपने होनहार कार्यकर्ता तथा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी में भारी शोक है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा जैसे इमानदार और कर्मठ लग्नशील कार्यकर्ता के निधन से भाजपा की अपुर्णीय क्षति हुई है। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर इस अचानक असामयिक निधन पर दुख के साथ पुरी तरह से परिवार के साथ है‌।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा संगठन कार्यो के प्रति सदैव समर्पित व समयबद्ध कार्यकर्ताओं में एक थे, उनका असमय निधन दुखद है।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा पार्टी के मजबूत सिपाही थे जिनका निधन अत्यंत पीड़ा दायक है। ओमप्रकाश कुशवाहा के निधन पर जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, महामंत्री, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,कासिमाबाद के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज सिंह जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, सुरेश बिंद, हिमांशु राय आदि ने दुःख व्यक्त किया है



अन्य समाचार