सवर्ण विकास मंच बिहार के प्रभारी बने प्रशांत सिंह

0बिहार और झारखंड में प्रशांत सिंह का है काफी प्रभाव

0एजुकेशन कार्ड को लेकर युवाओं को करेंगे जागरूक

प्रयागराज। सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर कुमार दूबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह की सहमति से प्रशांत सिंह को बिहार राज्य का प्रभारी घोषित किया गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि एजुकेशन कार्ड के लिए पूरे प्रदेश में अलख जगाएं।

साथ ही एजुकेशन कार्ड की मांग के लिए वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखें। लोकसभा चुनाव में अब यह बड़ा मुद्दा होता जा रहा है।

बक्सर के ट्रक सिंडिकेट गोलंबर निवासी एवं यूपी के जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह को बिहार राज्य की जिम्मेदारी सवर्ण विकास मंच में सौंपी गई है। प्रशांत सिंह शुरू से ही शिक्षा को लेकर गरीबों में अलख जगाते रहे हैं। जब उनकी मां विधायक थी तो वह गरीबों की बस्तियों में पहुंचकर उनकी शिक्षा की बात करते थे।

अब सवर्ण विकास मंच हर गरीब के हाथ में एजुकेशन कार्ड दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। यह सिर्फ यूपी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के गरीब हो या अमीर सबके बच्चों को बिना किसी भेदभाव के जारी किया जाए। प्रशांत सिंह ने बिहारी प्रभारी बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है। कहा कि वास्तव में यह देश की सबसे बड़ी जरूरत हैै।

अगर भारत को विश्वगुरू बनाना है तो सबसे पहले पढ़ाई के लिए एजुकेशन कार्ड लाना होगा। प्रशांत को बिहार की कमान मिलने पर महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह, महिला मोर्चा यूपी की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैजान खान, क्षत्रिय विंग के प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेंद्र सिंह, कायस्थ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कायस्थ विंग अनिल वेदांती, जिलाध्यक्ष क्षत्रिय विंग अभिषेक सिंह मिंटू, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष आफताब आलम, जहूराबाद विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, बक्सर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय, मनीष सिंह राठौर, अभय चौबे और रुद्रेश सिंह सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गाजीपुर अनंत सिंह, प्रमोद उपाध्याय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि अब भरोसा हो गया कि सवर्ण विकास मंच लोगों के दिलों में जगह बना लेगा। तभी तो गूगल पर एक करोड़ से अधिक लोगों ने इसको सर्च किया है।



अन्य समाचार