बलिया में नीरज शेखर के बहाने पीडीए में सेंधमारी करेगी भाजपा

0भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद हुए स्वागत में दिखा नजारा

02019 में जहूराबाद, मुहम्मदाबाद में हुई हार की नीरज करेंगे भरपाई

0सपा में रहने के कारण यादव, मुस्लिमों में नीरज शेखर की अच्छी पैठ

गाजीपुर। बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के बहाने भाजपा बलिया में पीडीए में सेंधमारी की तैयारी कर रही है। इसका नजारा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा में स्वागत के दौरान देखने को मिला। यादव समाज के साथ ही पीडीए से जुड़े लोग भी नजर आए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीरज शेखर का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान यह चर्चा रही कि नीरज शेखर 2019 में मस्त की हार का बदला जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा में सपा से जरूर लेंगे। बेदबिहारी पोखरा पर पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने नीरज का स्वागत किया। इस दौरान उन्हांेने हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

नीरज शेखर बलिया लोकसभा से दो बार सपा से सांसद रह चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पुत्र हैं। एक बार सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा, जबकि दूसरी बार भाजपा ने राज्यसभा बनाया। सपा में रहने के दौरान यादव समेत पिछड़े समाज में नीरज की अच्छी पैठ मानी जाती है। बलिया लोकसभा सीट से 2019 में वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हुए थे। लेकिन वह जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा में चुनाव हार गए थे। अन्य तीन विधानसभा फेफना, बलिया सदर और बैरिया से उन्हें जीत मिली थी।

2022 के विधानसभा चुनाव में भी बलिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा में अलका राय एवं जहूराबाद से कालीचरण राजभर चुनाव हार गए थे। अब चूंकि सुभासपा के ओपी राजभर भाजपा के एनडीए में शामिल हो चुके हैं। जहूराबाद में करीब 40000 वोट राजभरों का नीरज शेखर के साथ जुड़ जाएगा। इसके साथ ही मुहम्मदाबाद में भी करीब बीस हजार वोट प्लस होगा। नीरज शेखर को लेकर भाजपाई उत्साहित भी हैं।

सोमवार को जब नीरज शेखर का काफिला आया तो उनके स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ता खड़े रहे। उन्हें माला पहनाया। उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगाए। कइयों के गले लगे। कासिमाबाद चौराहा पर मनोज सिंह, दीना ठाकुर, अनुराग, संतोष सिंह, शिवजी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कासिमाबाद नीरज पांडेय के साथ डटे रहे।

इसी तरह से बेदबिहारी पोखरा पर संतोष गुप्ता ने कमान संभाल रखी थी। संतोष गुप्ता का साफ कहना है कि भाजपा बलिया सीट पर तीसरी बार जीतने जा रही है। सपा का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि नीरज शेखर पर हनुमान जी की बड़ी कृपा है। इसके असर चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा। यहां से सपा ने किसी नाम पर अपनी फाइनल मुहर नहीं लगाई है। वैसे राजपूत से ब्राम्हण प्रत्याशी लगातार छह बार हारते आया है।



अन्य समाचार