एलजी पुत्र ने अफजाल का नाम लेने से किया परहेज

0धर्म और अधर्म के बीच का होगा लोकसभा चुनाव

0पारस नाथ राय की ऐतिहासिक जीत होगीःअभिनव

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। उन्होंने गीता के श्लोक यदा यदा हि धर्मस्य.....का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म होता है, उसे नाश करने के लिए भगवान जन्म लेते हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भावी पीढ़ी को शिक्षित करके संवारने का काम करते हैं। दूसरी तरफ विपक्ष के एक ऐसे प्रत्याशी हैं कि उन पर टिप्पणी करना हमे शोभा नहीं देता है। उनके बारे में दुनिया जानती हैं। उन्हांेने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी पारसनाथ राय पिछले पांच दशक से संघ व पार्टी से जुड़े हुए हैं और हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कैडरबेस पार्टी है और शीर्ष नेतृत्व गहन मंथन करके कोई निर्णय कर प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ आज जिले का हर कार्यकर्ता और विकास को चाहने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी और प्रत्याशी के साथ है। टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सर्वमान्य है। निश्चय ही 2024 में कमल का फूल खिलेगा और जो विकास कार्य रुके हैं वह पूरा होंगे।

चाणक्य का शिष्य हूं, नंदवंश का होगा नाशःपारस

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है कि उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रसन्न हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे स्नेह और सम्मान से मैं अविभूत हूं। एक सवाल के जबाब पर उन्होंने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं, चाणक्य का शिष्य हूं और नंदवंश का नाश कैसे हो यह मैं जानता हूं। लोकसभा में जातिगत समीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातिगत समीकरण टूटे हैं अगर जाति का फार्मूला लागू होता तो मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होते। पिछले चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद मनोज सिन्हा 2014 के मुकाबले एक लाख 48 हजार मत ज्यादा पाये थे। इससे यह प्रतीत होता है कि जिले में जाति गठबंधन टूटे हैं। 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भी भाजपा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है।

पारस राय संघ के पुराने कार्यकर्ताःसुनील सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय बहुत पुराने संघ और पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ आज जिले का हर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। निश्चय ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विनोद अग्रवाल उपस्थित थे।



अन्य समाचार