सवर्ण विकास मंच दिल्ली के अध्यक्ष बने पुष्कर सिंह

0देश में सवर्ण विकास मंच ने तेज की एजुकेशन कार्ड की मांग

0सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर दूबे ने की घोषणा

0सवर्ण आयोग का गठन से बदलेगी सवर्णों की आर्थिक हालत

0गूगल पर एक करोड़ से अधिक लोगों ने मंच को किया सर्च

प्रयागराज, यूपी। देश में सवर्ण विकास मंच तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंच के दिल्ली राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पद पर समाजसेवी एवं बिजनेसमैन पुष्कर सिंह को नियुक्त किया गया है।

मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रयागराज निवासी सुधीर कुमार दूबे ने कहा कि सवर्ण विकास मंच एजुकेशन कार्ड को लेकर देश में आगे बढ़ रहा है। इसको लेकर हम पूरे देश में लोगों के बीच अलख जगा रहे हैं। दिल्ली इकाई का गठन होने पर यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले दिनों में यह संगठन काफी मजबूत होगा। इसको लेकर खुशी की लहर है। एजुकेशन कार्ड और सवर्ण आयोग का गठन की मांग को पूरा करने वाले दलों का हम समर्थन करेंगे।

सवर्ण विकास मंच का गठन राजपूत, ब्राम्हण, भूमिहार, कायस्थ और सवर्ण मुसलमानों को लेकर किया गया है। यह संगठन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर कुमार दूबे ने बताया कि दिल्ली निवासी पुष्कर सिंह ने सवर्ण विकास मंच को ज्वाइन करते हुए खुशी जाहिर की है।

उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह की सहमति से दिल्ली के नरेला बी 4 पुलिस कॉलोनी निवासी और बड़े बिजनेस मैन पुष्कर सिंह को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि पूरे दिल्ली में एजुकेशन कार्ड की मांग को लेकर अभियान चलाएं। वहां पर यूपी बिहार सहित हिन्दी भाषी राज्य के लोगों की संख्या करोड़ों में है। साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पत्र लिखें। ताकि एजुकेशन कार्ड का मुद्दा और मजबूत हो सके।

पुष्कर सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मंच की महिला मोर्चा यूपी की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैजान खान, क्षत्रिय विंग के प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेंद्र सिंह, कायस्थ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कायस्थ विंग अनिल वेदांती, जिलाध्यक्ष क्षत्रिय विंग अभिषेक सिंह मिंटू, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष आफताब आलम, जहूराबाद विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, अभय चौबे और रुद्रेश सिंह सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गाजीपुर अनंत सिंह, प्रमोद उपाध्याय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि अब भरोसा हो गया कि सवर्ण विकास मंच लोगों के दिलों में जगह बना लेगा। तभी तो गूगल पर एक करोड़ से अधिक लोगों ने इसको सर्च किया है। दिल्ली इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पुष्कर सिंह ने खुशी जाहिर की है। कहा कि दिल्ली के हर जिले में सवर्ण विकास मंच दिखाई देगा।



अन्य समाचार