सवर्ण विकास मंच महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बने अरविंद सिंह

0देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है सवर्ण विकास मंच का कारवां

0सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर दूबे ने की घोषणा

0सवर्ण आयोग का गठन हो और पूरे देश में लागू किया जाए एजुकेशन कार्ड

प्रयागराज, यूपी। सवर्ण विकास मंच के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। देश में सवर्ण विकास मंच का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंच के महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सीनियर समाजसेवी एवं बिजनेसमैन अरविंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रयागराज निवासी सुधीर कुमार दूबे ने कहा कि सवर्ण विकास मंच को एजुकेशन कार्ड के मुद्दे पर देश में बड़ा समर्थन मिल रहा है। इसको लेकर हम पूरे देश में लोगों के बीच अलख जगा रहे हैं। महाराष्ट्र इकाई का गठन होते ही संगठन में खुशी की लहर व्याप्त है। आने वाले लोकसभा चुनाव में मंच उसी दल को अपना समर्थन देगा, जिसके मैनफेस्टो में एजुकेशन कार्ड और सवर्ण आयोग का गठन शामिल होगा।

सवर्ण विकास मंच का गठन राजपूत, ब्राम्हण, भूमिहार, कायस्थ और सवर्ण मुसलमानों को लेकर किया गया है। यह संगठन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह हैं। मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर कुमार दूबे ने बताया कि मुंबई महानगर के विरार पालघर जिला मंुबई पूनम पार्क व्यू जीविंग 1106 निवासी अरविंद सिंह ने सवर्ण विकास मंच ज्वाइन किया है।

उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह की सहमति से महाराष्ट्र इकाई का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि पूरे महाराष्ट्र में एजुकेशन कार्ड की मांग को तेज करेंगे। वहां पर यूपी बिहार सहित हिन्दी भाषी राज्य के लोगों की संख्या करोड़ों में शामिल है। साथ ही वहां के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपें। ताकि यह आवाज पूरे देश में पहुंच सके। साथ ही एक माह के भीतर पूरे महाराष्ट्र में संगठन का ढांचा खड़ा किया जाए।

अरविंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मंच की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया सिंह, महिला मोर्चा यूपी की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष फैजान खान, क्षत्रिय विंग के प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेंद्र सिंह, कायस्थ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कायस्थ विंग अनिल वेदांती, जिलाध्यक्ष क्षत्रिय विंग अभिषेक सिंह मिंटू, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष आफताब आलम, जहूराबाद विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, अभय चैबे सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गाजीपुर अनंत सिंह, प्रमोद उपाध्याय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, महाराष्ट्र इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अरविंद सिंह ने सीधे तौर संगठन के हर कार्यकर्ता के प्रति आभार जताया है। कहा कि महराष्ट्र के हर जिले में सवर्ण विकास मंच का नाम होगा। इसके लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा।



अन्य समाचार