चेयरमैन रियाज उनकी पत्नी साला और दामाद गिरफ्तार

0 एसपी के निर्देश पर कासिमाबाद पुलिस ने की कार्रवाई, 2 होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर रविवार को कासिमाबाद पुलिस ने बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अंसारी उनकी पत्नी पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन,दामाद एहतेशाम अंसारी, साला कमाल अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह 2:00 बजे पुलिस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे इस गिरफ्तारी से अंसारी बंधुओं में खलबली मची हुई है। अभी बीती रात मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा विक्रम अग्रहरि समेत तीन लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। रियाज अंसारी भी मुख्तार का खास गुर्गा है। बहादुरगंज सहित मऊ के अलावा अन्य जिलों में उसने काफी अकूत संपत्ति चल अचल बनाई है। जिस पर पुलिस की कड़ी नजर है। जल्द ही रियाज अंसारी के मकान को भी पुलिस बुलडोजर लगाकर हिलाएगी। बताया जा रहा है कि कासिमाबाद पुलिस बड़े ही नाटकी ढंग से सुबह रियाज अंसारी और उनकी पत्नी के साथ दामाद और साला को गिरफ्तारी किया है। इन पर अंसारी गैंग में शामिल होकर संपत्ति बनाने का गंभीर आरोप है। निकहत मामले में रियाज अंसारी काफी दिनों तक पुलिस की नजरों से बचकर अंडरग्राउंड थे। उनके ऊपर निखत को फर्जी मदरसा शिक्षक बनवाने का आरोप है। इस मामले को लेकर बहादुरगंज निवासी एवं सवर्ण विकास मंच अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष फैजान खान ने एसपी से लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है। गिरफ्तारी का खुलासा किया जाएगा।



अन्य समाचार