नायक के तौर पर मना चंचल का जन्मदिन

0लखनऊ में कैंसर पीड़ित बच्चों संग छोटू की टीम ने काटा केक

0 जिले में जगह जगह काटा गया केक, दीर्घायु होने की गई कामना

0वाराणसी में खुद एमएलसी चंचल ने काशी विश्वनाथ का दर्शन करके मनाया जन्मदिन

0 जहुराबद में जन्मदिन पर राम प्रताप सिंह पिंटू की टीम में जगह जगह काटा केक

ग़ाज़ीपुर। जिले में बुधवार को चंचल के जन्मदिन की धूम रही। उनके जन्मदिन नायक के रूप में मनाया गया। भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल 20 मार्च को 41 साल के हो गए । इस दौरान पूरे जिले में उनका 41 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। लखनऊ में कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच में के काटकर शिव प्रताप सिंह की टीम ने जन्मदिन मनाया। देखा जाए तो शिवप्रताप सिंह छोटू चंचल का जन्मदिन मनाने में काफी सक्रिय नजर आए। वह अब चंचल के आंखों के तारे बन गए हैं। इसकी चर्चा जिले में खूब होती रही। युवा नेता हिमांशु सिंह ने भी केक काटा।

जिले में जगह-जगह केक काटे गए। मंदिरों में हवन पूजन किया गया। साथ ही उनकी दीर्घायु के लिए लोगों ने व्रत भी रखा। जहुराबाद में भाजपा नेता राम प्रताप सिंह पिंटू के छोटे भाई शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में करीब 200 से ज्यादा गांव में केक काटकर जन्मदिन मनाया। खुद छोटू सिंह केक काटने के लिए बासुदेवपुर पहुंचे थे। उन्होंने रात को 12 बजकर 1 मिनट पर चंचल का केक काटा।

भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपने जन्मदिन पर जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से जिले वासियों ने हमारे जन्मदिन पर केक काटा और उसे सादगी पूर्वक मनाया इसके लिए हम आभारी हैं। सभी के प्रति आभार जताते हैं। विपिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी चंचल को बधाई दी है।

वाराणसी में खुद भाजपा एमएलसी ने दर्शन पूजन करके अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके स्टाफ ने उनकी मौजूदगी में केक काटा गया और उन्हें बधाई दी गई। ऐसा पहली बार हुआ जब जिले में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल का इतने बड़े पैमाने पर जन्मदिन मनाया गया। 2022 में चंचल दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए हैं। जिले में वे एक ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो मिनी मुख्यमंत्री की हैसियत रखते हैं और उनकी इशारों को अधिकारी समझकर कार्य करते हैं।

जहुराबाद में भाजपा नेता राम प्रताप सिंह पिंटू के नेतृत्व में जगह-जगह जन्मदिन मनाया गया। बिरनो में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन का केक काटा गया। इसी तरह मरदह में विजय यादव और वहां की ब्लाक प्रमुख सीता सिंह और जखनिया के साथ ही पूरे जिले में जगह-जगह केक काटने की सूचना मिली है। जहूराबाद के ग्रामसभा बासुदेवपुर के प्रधान मंजीत सिंह के नेतृत्व में मंदिर में हवन किया गया।

म सभा उसरी शिवाला पर प्रधान संघ अध्यक्ष ब्लॉक कासिमाबाद में रंजीत सिंह धर्मेंद्र द्वारा फल वितरण किया गया। दिव्यांग के सबसे बड़े स्कूल में आज एमएलसी का जन्मदिन मना। जहाँ 80 बच्चे रहते हैं। एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदिप पाठक के नेतृत्व में और प्रधान प्रतिनिधि बरहपुर ,और संतोष सिंह प्रबंधक सावित्री इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के बिच केक काट के जन्मदिन मनाया गया।



अन्य समाचार