प्रधानों के सहारे चंचल बनेंगे जिले के सरताज

0चुनाव में यदुवंशियों को नहीं संभाल पा रही है सपा

0चंचल की बैठक में सैकड़ों यदुवंशी चेहरे भी हुए शामिल

0एमएलसी चुनाव में चंचल को जीताने का लिया संकल्प

0सपा प्रत्याशी मदन यादव को भितरघात का दिखा खतरा

0अखिलेश के जीत के मंत्र के बाद भी नहीं दिख रहा उत्साह

गाजीपुर। स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल की पूरे जिले में एकतरफा लहर ने सपा में खलबली मचाकर रख दी है। यहां तक की समाजवादी पार्टी ने अपने यदुवंशी वोटरों को संभाल नहीं पा रही है। चंचल के जनसंपर्क कार्यालय पर वोटरों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जब उनके चुनाव कार्यालय पर जिले के प्रधानों की बैठक हुई तो सैकड़ों की संख्या में प्रधान पहुंचे। इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि इसमें अधिकांश चेहरे यदुवंशियों के थे।

जिसे देखकर लोगों ने आपस में कानाफूसी भी की। इस दौरान लोगों ने कहा कि यदुवंशी प्रधानों को अपने गांव का विकास करना है। सरकार से मदद लेनी है। गांव को चमकाना है। और चंचल ने जिले के प्रधानों के ही हित में कई फैसले लिए हैं। सपा में मची भगदड़ के कारण और भी वोटर चंचल के पाले में तेजी से जुड़ रहे हैं। इसको लेकर सपा के बड़े नेता चिंतित दिख रहे हैं।



विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर जीत का डंका बजाने वाली सपा की एमएलसी चुनाव में खूब किरकिरी हुई। पहले जिस प्रत्याशी को घोषित किया गया, वही चंचल को अपना समर्थन दे दिया और उनके ही कार में बैठकर आए और पर्चा वापस ले लिया। भोलानाथ शुक्ला के इस फैसले से सपा को काटो तो खून नहीं। ऐसी हालत हो गई थी। लेकिन वहीं सपा के बागी रहे मदन यादव के लापता होने के बाद सपा ने उन्हें ही उम्मीदवार घोषित कर दिया।

वह संघर्ष तो कर रहे हैं, मगर परिणाम की जानकारी हर किसी को है। सबसे खास बात यह है कि जिस निर्दल उम्मीदवार मदन सिंह यादव को एमएलसी चुनाव में नामांकन करने से सपा रोक रही थी, आज उसी मदन के पीछे पूरे जिले की सपा घूम रही है। लगातार बुल्डोजर की गरजना सुनाई दे रही है। कल भी बुल्डोजर गया था। पूरे जिले के अधिकांश ब्लाक प्रमुख चंचल के साथ जुड़े हुए हैं। सियासत के जानकार मानते हैं कि इस बार करीब 2500 वोट चंचल के पाले में जाएगा।

सपा बहुत कोशिश करेगी तो भी 500 से अधिक वोट नहीं मिल पाएंगे। जीत की तैयारी में जुटी भाजपा ने चंचल के समर्थन में केंद्रीय चुनाव कार्यालय में ग्राम प्रधानों को सोमवार को बुलाया। उन्हें लजीज व्यंजन परोसे गए। प्रधानों की आवभगत हुई। भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की गई। चंचल के पिछले कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया गया। क्योंकि प्रधानों के हित में हमेशा चंचल खड़े रहे। बैठक में वह चेहरे भी रहे, जिन पर सपा ने भरोसा जताया था।

ऐसे सैकड़ों चेहरों ने चंचल की जीत का संकल्प दोहराया। यदुवंशियों की अच्छी खासी संख्या से चंचल खेमे में खुशी की लहर है। प्रधानों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि हमारी जीत पूरे जिले की जीत होगी। जिले में विकास की गंगा बहेगी। गाजीपुर के लिए अलग से बजट की मांग रखी जाएगी। वह सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे, जिनकी मांग वर्षों से उठ रही थी। वरिष्ठ प्रधानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, मनिहारी के योगेंद्र सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख घूरा सिंह ने भी प्रधानों को संबोधित किया। भाजपा के युवा नेता हिमांशु सिंह ने प्रधानों का स्वागत किया।

ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष भयंकर सिंह यादव ने चंचल की जीत के लिए हुंकार भरी। कहा कि चंचल की जीत से विकास के क्षेत्र में गाजीपुर आगे बढ़ेगा। कहा कि पूरे जिले के प्रधान चंचल के साथ हैं। उधर चंचल की इस बैठक से सपा के उन विधायकों को चुनौती मिली रही है, जिन्होंने अखिलेश से वादा किया है कि वह मदन को जीताकर ही वापस लौटेंगे। ऐसे विधायकों की सियासी हैसियत का भी अंदाजा 12 अप्रैल को मतगणना के बाद लग जाएगा।



अन्य समाचार