अचानक संगीता बलवंत की सीएम ने की तारीफ़

सीएम ने सदर विधायक के पुस्तक का किया विमोचन

0संगीता बलवंत की पुस्तक सजा की जमकर की सराहना

0लखनऊ के लोकभवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

गाजीपुर। दबंग आवाज

लखनऊ लोक भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की सदर विधायक और सभापति, महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति विधान मंडल उत्तर प्रदेश सरकार की पुस्तक सजा का विमोचन किया। सजा नारी हृदय को स्पर्श करती 25 कहानियों का अनूठा संग्रह है।

किताब की अधिकांश कहानियों को डॉक्टर संगीता बलवंत ने अपने विद्यार्थी जीवन में लिखा था। यह कहानियां विभिन्न पत्र पत्रिका में उस समय प्रकाशित भी हुई थी, उन्हीं कहानियों को संग्रहित कर एक पुस्तक का आकार प्रदान किया गया है। ज्ञातव्य हो कि डॉक्टर संगीता बलवंत कि यह द्वितीय पुस्तक है।

प्रथम पुस्तक बचपन के वो दिन बाल कहानियों का संग्रह था। यह पुस्तक बच्चों में बहुत लोकप्रिय और चर्चित हुई और हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ ने इस पुस्तक को 2013 में सूर सम्मान से सम्मानित किया। विमोचन के अवसर पर 17वी विधानसभा की विधायक द्वारा पुस्तक लिखे जाने जैसे सृजनात्मक, साहित्यिक कार्य पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीतिक व्यस्तता में भी साहित्य सेवा करने के लिए संगीता बलवंत बधाई की पात्र हैं।

एक जनप्रतिनिधि का महिला होना उसे संवेदनशील बनाता है और महिला जनप्रतिनिधि का लेखक होना संवेदनशीलता में अपार वृद्धि करता है और यह संवेदनशीलता उस जनप्रतिनिधि को जनता से सीधे तौर पर जोड़ती है। जिससे उनके दुखों परेशानियों, समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित निवारण का प्रयास होता है।

मुख्यमंत्री ने संगीता बलवंत से बातचीत की। वह कक्षा 7 यानि किशोरावस्था से ही लेखन कार्य कर रही हैं। राजनीति के साथ साहित्य जगत में भी मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह एवं शिकोहाबाद के विधायक डॉ मुकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।



अन्य समाचार