ऐतिहासिक स्थलों की लंबी श्रृंखला है राजगीर

बिहारशरीफ: अगर आप गर्मी छुट्टी में कहीं एक ही स्थान पर जाकर सभी तरह के पर्यटक स्थलों का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए बिहार के नालंदा जिले का राजगीर आपके लिए सबसे उपयुक्त स्थल होगा। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर राजगीर में प्राचीन, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों की लंबी श्रृंखला है। राजगीर की हरियाली जहां प्राकृतिक सौंदर्य प्रेमियों को लुभाती है, वहीं धर्म पर विश्वास करने वाले लोग राजगीर आकर अपने आराध्य का दर्शन कर खुद को धन्य मानते हैं। राजगीर हिंदू, जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों का प्रमुख तीर्थस्थल है।

राजगीर की पंच पहाड़ियां विपुलगिरी, रत्नागिरि, उदयगिरि, सोनगिरि और वैभारगिरि न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हैं, बल्कि मान्यता है कि जैन धर्म के जो 11 गंधर्व हुए हैं, उनका निर्वाण भी राजगीर में ही हुआ है। आज भी इन पांचों पहाड़ियों पर जैन धर्म के मंदिर हैं। इसी तरह भगवान महात्मा बुद्घ रत्नागिरि पर्वत के नजदीक गृद्धकूट पहाड़ी पर बैठकर लोगों को उपदेश देते थे।



अन्य समाचार