सिटी ऑफ इंटरटेनमेंट - मलेशिया - घूमो तो जानों

आईफा 2015 का आयोजन इस साल मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में हो रहा है। आज हम आपको बातने जा रहे है इस देश की कुछ खास बाते। यह बहुत ही खुबसूरत देश है साथ ही यह घूमने के लिहाज से इसलिए बेहतर है, क्योंकि यहाँ आपको साधारण जीवन भी देखने को मिल जाएगा और खूब चमकते-दमकते शहर भी दिखाई दे जाएँगे। यह देश विविधता से भरा हुआ है, जहाँ जीवन अपने अलग-अलग रंगों में धड़कता दिखाई देता है। जहाँ खूब सारे फेस्टिवल साल के बारह महीने चलते रहते हैं। मलेशिया में स्ट्रीट फूड पर्यटकों को खूब ललचाते हैं।

मलेशिया दो हिस्सों में बँटा हुआ है। ईस्ट और वेस्ट मलेशिया। पूरे देश में कुल 13 राज्य और 3 संघीय प्रदेश हैं। वेस्ट मलेशिया यानी पेनिनसुला ऑफ मलेशिया में 11 और ईस्ट मलेशिया जिसे बोरनिओ मलेशियन बोरनिओ भी कहते हैं, 2 राज्य वहाँ स्थित हैं। इस खूबसूरत देश को 'मलेशिया' नाम 1963 में मिला। मलेशिया और भारत में समानता यह है कि दोनों कॉमनवेल्थ नेशन हैं और मलेशिया में भारतीय की भी अच्छी खासी तादात है।

पेट्रोनॉस ट्विन टॉवर - 88 मंजिला यह इमारत 2004 तक दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी और आज भी दुनिया की सबसे ऊॅची जुड़वाँ मीनार है।

बाटु केव्ज - हिन्दुओं के लिए यह जगह पवित्र मानी जाती है। यह जगह थाईपुसम त्योहार के लिए प्रसिद्ध है।

मलक्का - यह मलेशिया का सबसे प्राचीन ऐतिहासिक शहर है। यहाँ चीनी, पुर्तगाली, डच और ब्रिटिश प्रभावों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

पेनाँग - यह धार्मिक आकर्षण का स्थल है। यहाँ कई संग्रहालय, गैलरी देखने लायक हैं।



अन्य समाचार