रामव्रत यादव का घोड़ा रहा प्रथम

0मिस इंडिया पापुलर फेस की विजेता रचना सिंह यादव रही मुख्य अतिथि

मां कामाख्या मंदिर गहमर में आयोजित हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता

नसीम खान/ सत्या सेवराई। वासंतिक नवरात्र के नवमी तिथि के दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर परंपरागत रूप से होने वाले घुड़दौड़ प्रतियोगिता का इस साल भी शानदार पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में यूपी बिहार के कई जनपदों के घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया।

परंपरागत रूप से चली आ रही इस प्रतियोगिता को देखने के लिए करीब पचास हजार लोगो की भीड़ मौजूद रही । इस चेतक प्रतियोगिता में राम व्रत यादव का घोड़ा ने अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी नवमी के दिन माँ कामख्या धाम मेन गेट के सामने चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि मिस इंडिया पापुलर फेस की विजेता रचना सिंह यादव ने प्रथम चक्र के घुड़सवारों को हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का आगाज किया।

इस चेतक प्रायियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 26 घुड़सवारों ने अपने घोड़ा के साथ हिस्सा लिया। कुल चार चक्र की प्रतियोगिता चली। जिसमें से प्रथम आए घुड़सवारों को अंतिम चौथे चक्र का फाइनल राउंड में पूरे प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय और तृतीय घुड़सवारों सहित बेस्ट घुड़सवार का भी चयन किया गया।

यह प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचक रहा। निर्यायक मंडल द्वारा राम व्रत यादव वाराणसी प्रथम, वंश नारायण यादव दिलदारनगर द्वितीय, एव पिंटू सिंह आजमगढ़ को तृतीय स्थान घोषित किया गया। राजकुमार यादव वाराणसी को बेस्ट घुड़सवार का खिताब से नवाजा गया। विजेताओ को मुख्य अतिथि रचना यादव एवं कार्यक्रम के आयोजक पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से ट्राफी के साथ प्रोत्साहन राशि भी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रचना यादव ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है अभी तक घुड़दौड़ के बारे में सुनने को ही मिला था लेकिन आज देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यह 300 साल पुरानी परंपरा है। इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से अपनेपन का एहसास होता है। साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को करीब से जानने का मौका मिलता है। इस तरह के आयोजन से हमारे क्षेत्र का नाम रौशन होगा। निर्यायक मंडल में सचितानंद सिंह ,इरशाद खान,दयाशंकर यादव,प्रेम सिंह पहलवान शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मन्नू सिंह,पिंटू उपाध्याय, अशोक सिंह, हे राम सिंह ,दुर्गा चौरसिया,आदि का मुख्य योगदान रहा। उक्त मौके पर सानन्द सिंह, नसीम खान,सुरेश कश्यप,नसन खान, राकेश उपाध्याय, राजीव रंजन,अनिल यादव, नचक सिंह,मनीष सिंह , जमशेद खान, अब्दुल कलाम खान, जावेद खान, मिठ्ठ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



अन्य समाचार