कश्मीर में मस्जिद के बाहर धमाके

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार सुबह एक मस्जिद के बाहर विस्फोट से छह लोग घायल हो गए जबकि सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों के हमले में एक जवान घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फज्र की नमाज पढने के बाद नमाजी मस्जिद से जैसे ही निकले एक धमाका हुआ जिसमें छह लोग घायल हो गए। विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है लेकिन विस्फोट की आवाज आसपास के इलाकों में सुनाई दी।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ पुलिस तथा सुरक्षा बलों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस को मौके पर एक ग्रेनेड मिला है।

दूसरी तरफ बुधवार को जिले के इमाम साहिब में एक सैन्य गश्ती दल पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें एक जवान घायल हो गया। (वार्ता)



अन्य समाचार