मसाला व्यापारी के घर से तीस लाख नगद व गहने चोरी

0घर का ताला चटकाकर चार चोरों ने घटना को दिया अंजाम

0विनोद गुप्ता मुहम्मदाबाद के मसाला व्यापारी,लोगों में आक्रोश

0जूही मैरिज हाल में मनाया जा रहा था शादी की सालगिरह

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली के हाटा रोड निवासी मसाला के बड़े व्यापारी विनोद गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात तीस लाख नगद और लाखों का गहना लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही पुलिस महकमे में हड़ंकप मच गया।

सूचना पर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सोमवार की सुबह एसपी ओमवीर सिंह ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिया कि जल्द ही चोर पुलिस के फंदे में होंगे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में चार चोरों के चेहरे दिखाई दिए हैं। इसको लेकर पूरे इलाके के व्यापारियों में खलबली मची हुई है।

हाटा रोड निवासी विनोद गुप्ता 50 वर्ष की शादी की सालगिरह थी। इस दौरान रविवार की शाम को करीब आठ बजे से पहले पत्नी बबिता और परिवार के अन्य सदस्य जूही मैरिज हाल में चले गए। करीब आठ बजकर दस मिनट पर विनोद गुप्ता घर का ताला बंदकर मैरेज हाल की ओर निकल गए। इसके बाद चोरों ने साढ़े आठ बजे घर के मेन गेट का दरवाजा का ताला तोड़कर घर में रखा तीस लाख नगद और लाखों का गहना के साथ ही कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

चोरों ने लोहे की राड से ताले को तोड़ा था। करीब 9 बजे तक चोर सीसी टीवी की नजर में थे। इसके बाद चोरों ने चालाकी दिखाते हुए सीसी टीवी को बंद कर दिया। बावजूद इसके चोरों की पूरी गतिविधियां सीसीटीवी में आ गईं। जब रात को पार्टी करके पूरा परिवार विनोद गुप्ता के साथ घर पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर सामान अस्त व्यस्त था।

जब आलमारी चेक किया गया तो थोक मसाला व्यापार का करीब तीस लाख रूपये भी चोर लेकर फरार हो चुके थे। महिलाओं ने अपने अपने गहने चेक किए तो वह भी गायब मिले। इस तरह से करीब लाखों रूपये पर चोर हाथ साफ कर गए। यह देखकर परिवार के लोग रोने लगे। विनोद गुप्ता ने तुरंत डायल 112 पर खबर दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाली ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। सुबह आठ बजे एसपी ओमवीर सिंह भी पहुंचे।

उन्होंने पूरे घर को देखा। देखने के बाद कहा कि चोरी बड़ी है। जल्द ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे। उन्होंने इसके लिए एसओजी, फोरेंसिक सहित अन्य टीमों को सक्रिय कर दिया है। एसपी ने बताया कि चोरी की यह बड़ी वारदात हुई है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे। उधर दीपू गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली मुहम्मदाबाद में जमे रहे।

पांच लाख की शराब बरामद
गाजीपुर। जिले में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी में बरेसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पचास बेटी में 432 लीटर शराब पांच लाख की बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को माल के साथ बरामद किया है। एसपी ओमवीर सिंह ने 15 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की है।



अन्य समाचार