भूपेंद्र सिंह बने सवर्ण विकास मंच के प्रदेश संगठन मंत्री

0क्षत्रिय विंग की संभालेंगे कमान, पूरे प्रदेश में खड़ा करेंगे संगठन

0सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर दूबे ने की घोषणा

गाजीपुर। सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं पूर्व एलआईयू इंस्पेक्टर निवासी प्रयागराज सुधीर कुमार दूबे ने क्षत्रिय विंग का प्रदेश संगठन मंत्री पद पर खेताबपुर निवासी भूपेंद्र सिंह को नियुक्त किया है।

भूपेंद्र सिंह के बड़े भाई स्व. रामायण सिंह कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। सुधीर दूबे ने कहा कि भूपेंद्र सिंह प्रदेश में सवर्ण विकास मंच क्षत्रिय विंग की पूरी टीम खड़ा करें। ताकि एजुकेशन कार्ड की मांग को और धार दी जा सके।

कासिमाबाद ब्लाक के खेताबपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह मौजूदा समय में क्षत्रिय महासभा से जुड़े हुए हैं। वह क्षत्रियों के अधिकारों को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं। उनके विषय में जानकारी होने पर उन्हें सवर्ण विकास मंच में कार्य करने का आफर दिया गया। जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि क्षत्रिय महासभा और सवर्ण विकास मंच का विजन एक है।

इसके बाद सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह की सहमति पर मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर कुमार दूबे ने भूपेंद्र सिंह को क्षत्रिय विंग का प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। भूपेंद्र सिंह को क्षत्रिय विंग में प्रदेश की कमान मिलने के बाद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया सिंह, संगठन महामंत्री महिला मोर्चा रेखा सिंह, संगठन के प्रदेश प्रवक्ता डा. मृत्युंजय राय, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, कायस्थ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फैजान खान, क्षत्रिय विंग के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह मिंटू, भूमिहार विंग के जिलाध्यक्ष अभिषेक राय, जहूराबाद विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, अभय चैबे सहित संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सवर्ण विकास मंच का आभार जताया। कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। साथ ही पूरे प्रदेश के क्षत्रियों को सवर्ण विकास मंच से जोड़ने का काम करूंगा। संगठन ने यह नेक पहल की है।

अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्र छात्राओं को पांच लाख एजुकेशन कार्ड मुहैया करा देंगे तो देश के नौजवानों की तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी। साथ ही सवर्ण आयोग के गठन से सवर्णों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी की जानकारी मिल सकेगी।



अन्य समाचार