शादाब फातिमा की यह कैसी दरियादिली

नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में हैंडपंप लगाने का दिया जल निगम को निर्देश सेना भर्ती में आने वाले युवकों को प्रशिक्षण में होती थी परेशानी इंटर कॉलेज के मैदान में पानी के लिए तरसते थे युवक

कासिमाबाद। ग़ाज़ीपुर गोपाल सिंह। भले ही प्रदेश सरकार की महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा विरोधियों के आँखों की विकास कार्य करके किरकिरी बनी हो लेकिन समय समय कुछ ऐसा काम वह कर देती हैं जिससे विरोधियों को बोलने का मौका नही मिलता है। शनिवार को सपा के युवा नेता और युवकों को सेना में भर्ती होने का टिप्स देने वाले शिवकुमार मामा ने करीब पांच सौ युवकों को लेकर मंत्री शादाब के गंगौली आवास पर पहुंचे। उन्होंने नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान के लिए हैंडपंप की मांग की। बोले वर्षों से भर्ती की तैयारी करने वाले युवक ग्राउंड में प्यासे रहते हैं। इस पर मंत्री ने दरियादिली दिखाते हुए जलनिगम को तत्काल हैंडपंप लगाने का आदेश दिया। मंत्री की इस घोषणा पर युवकों ने सपा सरकार की जमकर तारीफ की। बोले जहूराबाद में मंत्री ने विकास करके इतिहास रच दिया है।



अन्य समाचार