...तो ऐसे युवाओं के दिलों पर छा गईं शादाब

ग़ाज़ीपुर। जहूराबाद की विधायक एवं महिला कल्याण मंत्री श्रीमती सैयदा शादाब फातिमा मौजूदा समय में कुछ ऐसा कार्य युवाओं के लिए कर दिया है। जिसकी प्रशंसा युवा करने से नहीं थक रहे है। मामला कासिमाबाद नेशनल इंटर कॉलेज का है । यहां पर जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवक रोजाना शिव कुमार यादव के नेतृत्व में सेना भर्ती का प्रशिक्षण लेते हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि कई दशकों से यहां पर युवाओं को प्यास बुझाने के लिए एक अदद हैंडपंप नहीं था। इसके लिए शिव कुमार यादव जो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है वह लगातार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते रहे लेकिन हैंडपंप नहीं लगा। जब हैंडपंप नहीं लगा तो उन्होंने बीते दिनों गंगौली स्थित महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा के पास सैकड़ों लड़कों को लेकर पहुंचे और हैंडपंप लगाने की मांग की।युवाओं की भावनाओं का कद्र करते हुए शादाब फातिमा ने तत्काल जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि वह इंटर कॉलेज कासिमाबाद के मैदान में हैंडपंप लगवाना सुनिश्चित करें। बुधवार को हैंडपंप का कार्य लगभग पूरा हो जाएगा। शादाब की यह दरियादिली युवाओं को भा गई। युवाओं का कहना है कि अगर शादाब फातमा जैसा जनप्रतिनिधि गाजीपुर जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में हो जाये तो विकास की गंगा बहने से कोई रोक नहीं पाता। सेना भर्ती का प्रशिक्षण देने वाले शिव कुमार यादव ने बताया कि मंत्री के प्रयास से यहां पर हैंडपंप लगा है। उन्होंने कहा कि जहूराबाद का युवा शादाब के साथ है। इससे विरोधियों में खलबली मची हुई है।



अन्य समाचार