हास्य व्यंग : जब भगवान ने लालू संग खेला खेल

एक बार इंद्रदेव ने पृथ्वी लोक के तीन नेताओं को सही उत्तर बताने पर स्वर्ग जाने का न्यौता भेजा।

इसके लिए तीन नेताओं को चुना गया।

1.अरविंद केजरीवाल
2.नरेंद्र मोदी
3.लालू प्रासाद यादव


सवाल जवाब शुरू हुआ।

केजरीवाल से पहला सवाल- चूहा की स्पैलिंग बताओ

केजरीवाल- RAT

मोदी से- तुम बिल्ली की बताओ

मोदी- CAT

लालू से- लालू तुम चकोस्लोवाकिया की स्पैलिंग बताओ?

लालू- धत्त बुर्बक इस सबसे चूहा बिलारी का। औ हमसे चकोस्लोवाकिया। ई सब नए होगा। फेर से पूछिए।



इंद्रदेव बोले ठीक है अगला सवाल।

केजरीवाल से- यह एक लड़का है। इसकी अंग्रेजी बताओ।

केजरीवाल- This is a boy

मोदी से- वह एक लड़की है। तुम इसकी बताओ।

मोदी- That is a girl. अब लालू की बारी थी।

भगवान लालू से- हरा पेड़ चर्रर्रर्र से गिर गया। चलो इसकी अंग्रेजी बताओ?

लालू- ई सब का है। ऊ सबसे ता लड़का लड़की आ हमरे से चर्रर्रर्र फर्रर्रर्र।

फेर से होगा, फेर से।



भगवान बोले लालू जी आप तो बच्चों की तरह ज़िद कर रहे हैं।

ये आखिरी मौका दे रहा हूँ बस।

केजरीवाल से- जालियावाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?

केजरीवाल- 1919 में।

भगवान- ठीक है स्वर्ग में जाओ।

मोदी से- उस हत्याकांड में कितने लोग मरे थे?

मोदी- यही कोई दस हज़ार लोग।

भगवान- ठीक है तुम भी स्वर्ग में जाओ।



अब लालू की बारी थी।

लालू से- लालू जी। चलिए आप उन दस हज़ार लोगों के नाम बताइए?

लालू यादव बेहोश।



अन्य समाचार