सूर्य को ऐसे करें खुश मिलेगा सब कुछ

ग़ाज़ीपुर। दबंग आवाज

जिस प्रकार से जीवन के लिए जल, वायु और पृथ्वी की जरूरत है उसी प्रकार जीव को पुष्ट करने और फलने फूलने के लिए सूर्य की ऊर्जा भी बेहद जरूरी है। विज्ञान के अनुसार भूमंडल में सूर्य को ऊर्जा का स्रोत माना गया है। लेकिन अगर धर्मशास्त्रों की मानें इसे सृष्टि का देवता माना गया है।

मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न कर कोई भी मनुष्य अपना जीवन धन संपदा से सुखमय बना सकता है और मनचाहा वर पा सकता है।

पंडित रामानंद शास्त्री के अनुसार, सूर्य ही एक ऐसे देवता हैं जिन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी चढ़ावे या बड़े अनुष्ठान की जरूरत नहीं पड़ती। इन्हें मात्र नमस्कार कर या जल का अर्घ देकर ही प्रसन्न किया जा सकता है।

लौकिक कथाओं में मान्यता है कि धन, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और संपन्नता का को पाना है तो रविवार को अर्घ देते समय भगवान सूर्य के 12 नामों का जाम करें। इससे भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और भक्त को मनचाहा वरदान देते हैं। साथ ही कुडली या आपकी राशि में सूर्य की स्थिति बलवान होती है।

सूर्य के इन 12 नामों का करें जाप-

1- ॐ सूर्याय नमः।
2- ॐ मित्राय नमः।
3- ॐ रवये नमः।

4- ॐ भानवे नमः।
5- ॐ खगाय नमः।

6- ॐ पूष्णे नमः।
7- ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।

8- ॐ मारीचाय नमः।
9- ॐ आदित्याय नमः।

10- ॐ सावित्रे नमः।
11- ॐ अर्काय नमः।
12- ॐ भास्कराय नमः।



अन्य समाचार