सोशल मीडिया का नया ट्रेंड ख्याली पुलाव

डीपीआरओ कार्यालय के शिव प्रकाश त्रिपाठी ने बनाया ग्रुप

ग़ाज़ीपुर। दबंग आवाज

जिले में प्रदेश की योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए करीब 100 से अधिक विभाग गाजीपुर जनपद में काम कर रहे हैं। इन विभागों में 10 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों पर हमेशा काम का बोझ बना रहता है।

तनाव भी देखने को मिलता है। कभी ब्लड प्रेशर तो कभी शुगर कर्मचारी परेशान रहते हैं। डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध ग्राम पंचायत अधिकारी शिव प्रकाश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी मुहिम छेड़ी है जिससे ना सिर्फ लोगों का तनाव कम हो रहा है बल्कि उन्हें ज्ञानवर्धक विषयों की जानकारी हो रही है।

ख्याली पुलाव नाम में सब कुछ हास्य व्यंग्य है। इसमें ना तो कभी राजनीति की बात होती है ना गांव और गलियों की सियासत से दूर जात धर्म और मजहब का इस ख्याली पुलाव नामक ग्रुप में दूर-दूर तक संबंध नहीं रहता है। रोजाना 4 से 5 पोस्ट दिखाई देते हैं। दबंग संवाददाता ने इस संबंध में शिव प्रकाश त्रिपाठी से खुलकर बात की।

उन्होंने कहा कि तनाव भरी जिंदगी में कुछ हास्य व्यंग की कविताएं और कहानियां लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। इसी उद्देश्य हमने यह ग्रुप बनाया है। फेसबुक पर अब तक 7000 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।

उन्होंने गाजीपुर जिले के साथ-साथ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों से अपील किया कि वह इस ग्रुप से जुड़ कर अपनी जिंदगी में खुशहाली के दो पल ला सकते हैं। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें तनावमुक्त जिंदगी दे पाएं। उन्होंने कहा कि आने वाला कल सरकारी कर्मचारियों के लिए और चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए इस ख्याली पुलाव नामक ग्रुप का गठन किया गया है।



अन्य समाचार