रुलाने लगा प्याज, बेतरतीब बढ़े दाम

बरसात के मौसम के साथ ही सब्जियों के दाम बहुत बढ़ें हैं और अब प्याज एक बार फिर से आसमान छूने की फिराक में हैं।

पिछले दिनों की बात करें तो प्याज के दाम में 30 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद जैसे शहरों में प्याज के दामों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।

दिल्ली में तो प्याज के दाम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिल्ली में प्याज का रेट 35 से 40 रुपए प्रतिकिलो है। वहीं अहमदाबाद में पिछले 2 दिनों में प्याज के दामों में 3 से 5 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

बाजार में प्याज 28 से 33 रुपए प्रति किलो से मिल रहा है। लखनऊ में प्याज का दाम 30 रुपए हैं, तो वहीं जम्मू में प्याज 35 रुपए प्रति किलो से बिक रहा है। चंडीगढ़ में भी प्याज का दाम 30 रुपए प्रति किलो है।

वाराणसी में दाम 35 रुपए किलो हो गया है। वहीं आने वाले दिनों में प्याज के दाम और भी बढ़ सकते हैं। महाराष्ट्र के लासालगोआ में पिछले 1 महीने में प्याज के दाम 70 फीसदी तक बढ़ गए हैं। बाजार में प्याज 25-30 रुपए प्रति किलो से बिक रहा है। पिछले महीने तक यहां प्याज के दाम 15 रुपए किलो थे।



अन्य समाचार