झारखंड के शिक्षा मंत्री की फिसली जुबान, बिहार को बताया पडोसी देश

रांची। झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मंत्री होने के बावजूद भी नीरा को यह नहीं पता कि देश में कितने राज्य है और नीरा ने बिहार को झारखंड का पडोसी देश बताकर सभी के होश उडा दिए। कोडरमा के एक कॉलेज में मीटिंग के बाद नीरा यादव मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं। उनसे पूछा गया, क्या झारखंड से भी कुछ नेता बिहार में इलेक्शन कैंपेन के लिए जाएंगे।

इस सवाल पर नीरा ने कहा, हां, क्यों नहीं जाएंगे। बिहार हमारा पडोसी देश है और हमें यकीन है कि वहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी। लेकिन इसके लिए कोशिश तो करनी ही होगी। बता दें कि नीरा यादव कोडरमा गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसीपल भी रह चुकीं हैं। हालांकि, उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी नीरा पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को निधन के कुछ दिन पहले ही श्रद्धांजलि देकर विवादों में उलझ चुकी है।



अन्य समाचार