साइना नेहवाल फिर बनीं विश्व नंबर 1 खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने एक बार फिरविश्व नंबर 1 खिलाड़ी का ताज हासिल किया है । ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में आधिकारिक तौर पर एक बार फिर उनको विश्व का नंबर 1 खिलाड़ी घोषित कर दिया गया है।

बीते रविवार को साइना विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्पेन की कैरोलीन मारिन के खिलाफ हार गईं थीं लेकिन उन्होंने रजत पदक जीता और वो ये सफलता हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। साइना के उसी प्रदर्शन के दम पर उनको रैंकिंग में फायदा हुआ और आज वो शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं। गौरतलब है कि इससे पहले भी साइना एक बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर चुकी हैं।



अन्य समाचार