हॉकी : भारत ने जूनियर एशिया कप में उत्तर कोरिया को 13-0 से धोया

भारत ने सातवीं जूनियर एशिया कप हॉकी स्पर्धा के ग्रुप 'ए' में धमाकेदार शुरुआत करते हुए उत्तर कोरिया को 13-0 से पराजित किया। भारत को अब रविवार को सिंगापुर से खेलना है।
भारत की प्रीति दुबे ने 11वें मिनट में गोल दागते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जसप्रीत कौर ने 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। नवनीत कौर ने 24वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 3-0 किया। कप्तान रानी रामपाल ने 28वें मिनट में मैदानी गोल दागा। इसके बाद लिली और पूनम बारला ने गोल दागे और भारत मध्यांतर तक 6-0 से आगे हो गया था।

रानी ने इसके बाद 43वें, 44वें और 46वें मिनट में गोल दागे और इसी दौरान हैटट्रिक पूरी की। लिलिमा मिंज ने 51वें मिनट में गोल दागते हुए भारत को 10-0 की बढ़त दिलाई। भारत ने इसके बाद 52वें, 64वें और 70 मिनट में तीन और गोल दागे गए और भारत ने 13-0 से जीत दर्ज की।



अन्य समाचार