महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सुमन राय

0सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की तरफ से हुई नियुक्त

गाजीपुर। प्रदेश में अन्याय, नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले संगठन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के संस्थापक सदस्य राजू सिंह ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव निवासी सुमन राय को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि श्रीमति सुमन राय अपने पद पर रहते हुए गरीबों, मजलूमों को न्याय दिलाएंगी और पूरे प्रदेश में खासकर पूर्वांचल के जिलों में एक माह के भीतर जिला संगठन का गठन करेंगी। उन्होंने सुमन राय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बतादें कि सुमन राय को तेज तर्रार समझा जाता है। उन्होंने गरीबों के हक के लिए बहुत संघर्ष किया है।



अन्य समाचार