हादसे में श्रद्धा कपूर का भाई बुरी तरह घायल

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धा कपूर के भाई की हालत फिलहाल गंभीर है। उन्हें कुल 45 टांके लगाए गए हैं।इसका खुलासा तब हुआ जब उनकी आने वाली फिल्म बुंबारिया के निर्माता माइकल वार्ड ने उनके शूट पर समय से न पहुंचने पर शक्ति कपूर को फोन लगाया।इस पर दूसरी तरफ से शक्ति ने सिद्धांत के बारे में जो बताया वह सुनकर उनके होश उड़ गए। वार्ड ने बताया कि शक्ति कपूर बेहद दुखी हैं। सिद्धांत एक हादसे का शिकार हो गया है।शूटिंक के दौरान ही वह एक सीन करते हुए स्कूटी से गिर पड़े थे। पहले इस कारण फिल्म रोकनी पड़ी। लेकिन वह उस हादसे अभी उबर ही रहे थे कि इस बार एक बड़ा हादसा हो गया।वार्ड ने बताया कि सिद्धांत पर उन्हीं के घर का बड़ा कांच खुद ब खुद टूट कर गिर पड़ा है। इससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। एक जगह इतना कट गया है कि इसमें 45 टांके लगाए हैं। इस चक्कर में उनकी पहली पिक्चर भी लटक गई है हालांकि निर्माता वार्ड का कहना है कि यह वक्त लाभ नुकसान देखने का नहीं है। उनके मुताबिक सिद्धांत काफी अच्छा काम कर रहे थे। लेकिन अब इस हादसे में उनका क्या दोष है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें काम करने से बिल्‍कुल मना कर दिया है। अब उनके ठीक होने के बाद ही उनकी फिल्म फिर से शुरू हो पाएगी।



अन्य समाचार