सलमान की सगाई पर बहन ने तोड़ी चुप्पी दिया बड़ा बयान

तीन दिन से चल रही सलमान खान की सगाई की चर्चाओं के बीच उनकी बहन अर्पिता खान ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ट्वीट कर के अपना मंतव्य जाहिर किया है।

अर्पिता खान शर्मा ने कहा कि लोगों को इस तरह आई खबरों का विश्वास नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक सलमान खान अब भी सिंगल हैं।
वीडियो भी जारी किया साथ ही सलमान और लूलिया की सगाई का दावा किया था। इस वीडियो मे लूलिया के हाथों में अंगुठी नजर आ रही थी। लेकिन अब सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने इसे खारिज कर दिया है। इस मौके पर आइए जानते हैं सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया के बारे में कौन हैं वो
लूलिया यूरोप के मशहूर शहर रोम की हैं। उनका जन्म 24 जुलाई 1980 को हुआ। लासी रोमानिया से उन्होंने लॉ में स्नातक किया है। स्कूल कॉलेज के दिनों में वह वॉलीबॉल टेनिस और बास्केटबॉल की अच्छी खिलाड़ी रही। लेकिन उस दिशा में करियर नहीं बना सकीं। 19 साल की उम्र में लूलिया ने यूरोपा नोवा चैनल में नौकरी शुरू की और खुद को स्‍थापित किया। वह 34 साल तक टीवी की दुनिया की बेमिसाल एंकर रहीं।
इस बीच उनकी निजी जिंदगी में कुछ अनोखी घटनाएं घटीं। एक टीवी कार्यक्रम में ही उनकी मुलाकात रोम के मारियस मोगा से हुई और पहली नजर में ही उन्हें मेगा से प्यार हो गया
2010 में डबलिन में सलमान खान बॉडीगार्ड की शूटिंग कर रहे थे। यहां लूलिया के पति मेगा ने ही पहली बार सलमान को लूलिया से मिलाया। बात वही से बढ़ना शुरू हुई। इसी दौरान मेगा को जाने क्या सूझा वह 2011 में लूलिया को लेकर भारत आए गया।
यही आकर सबकुछ बदल गया। कुछ दिनों बाद दोनों का अलगाव आ गया। हालांकि इसकी निजी वजहें थी। सलमान की इसकी कोई भूमिका नहीं थी। जानकारी के मुताबिक तब सलमान लूलिया के महज दोस्त हुआ करते थे।



अन्य समाचार