कायस्थ महासभा के सम्मान समारोह में जुटेंगे हजारों

028 जुलाई को लंका मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से 28 जुलाई को 12 बजे से लंका मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस उपमहानिरीक्षक पुलिस उमेश कुमार श्रीवास्तव होंगे।

इस कार्यक्रम में जिलेभर के कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहकर कायस्थ समाज की बेहतरी के लिए रणनीति बनाएंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा होंगे। यह जानकारी देते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी भव्य तरीके से की जा रही है।



अन्य समाचार