अफसरों की जन्मकुंडली खंगालेंगे प्रदेश अध्यक्ष

0गाजीपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में जान फूंकने आएंगे भूपेंद्र चौधरी

0मरदह में हुए विवाद के बाद ब्लाक प्रमुख सीता सिंह के घर जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

0प्रत्येक बूथों पर दो सौ सदस्य बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को दिया लक्ष्य

011 से 17 सितंबर तक प्रत्येक बूथों पर भाजपा चलाएगी विशेष सदस्य अभियान

अजीत केआर सिंह, गाजीपुर। लोकसभा 2019, विधानसभा 2022 और फिर लोकसभा चुनाव 2024 में करारी हार के बाद हताश हो चुके भाजपा कार्यकर्ताओं में नई जान डालने के लिए 13 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिले में आ रहे हैं।

वह मरदह ब्लाक प्रमुख सीता सिंह के गांव अरखपुर में दोपहर का भोजन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण करेंगे, वहीं सदर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुहम्मदाबाद विधानसभा के कई बूथों पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को लेकर जागरूक भी करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिकारियों के बढ़ते टकराव के बीच प्रदेश अध्यक्ष जख्मों पर मरहम लगाएंगे। ऐसा भी होगा कि कुछ अधिकारियों की शिकायत भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष से करेंगे। इसको लेकर जिले के बड़े से लेकर छोटे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी अधिकारी अलर्ट मोड में हैं।

लगातार जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनाव हार रहने के कारण भाजपा कार्यकर्ता उदास और निराश हो चुके हैं। आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की खबरें भी अखबारों की सुर्खियां बनती आ रही हैं। अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को महत्व नहीं दे रहे हैं। थाना, तहसील और ब्लाकों में भ्रष्टाचार की शिकायतें आम बात हो गई हैं। अधिकारी अहंकार में चूर हैं। वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं और नेताओं को महत्व देना पड़ेगा।

अधिकारियों को उनसे सलीके से बात करना पड़ेगा। खैर अधिकारी जनता की भलाई के लिए ही तैनात होता है। मगर गाजीपुर के अधिकारी तो अपने आपको बहुत कुछ समझने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी के अभियंता सड़कों की गड्ढा मुक्ति के नाम पर करोड़ों रूपये डकार लिए और सड़कें झील में तब्दील हैं। इसकी भी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। जिला सदस्यता अभियान प्रमुख अवधेश राजभर ने बताया कि गाजीपु जनपद में 5 लाख 87 हजार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 2936 बूथों पर सदस्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

भाजपा के ब्लाक प्रमुखों को पांच हजार सदस्य बनाना है। पूर्व विधायक दस हजार, प्रत्येक मोर्चा के जिलाध्यक्षों को सात सात हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को बीस बीस हजार सदस्य बनाने होंगे। भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक लोगों से सदस्य बनने की अपील की है।

इसके लिए उन्होंने अपने कार्यालय में विशेष टीम को जिम्मेदारी दी है और खुद भी लोगों से अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने जी तोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया है। सुबह दस बजे से लेकर देर रात तक वह गांव गांव में घूमकर लोगों को सदस्य बना रही हैं। सपना सिंह ही एक ऐसी जिला पंचायत अध्यक्ष हुईं जो पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर महिलाओं को जोड़ने का विशेष अभियान चला रखा है। इसलिए तो उनके प्रति महिलाओं का प्रेम देखते ही बन रहा है।

इसके साथ ही उनके पति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल भी अपनी टीम बना दी है, जो प्रत्येक गांवों में घूमकर सदस्य बना रहे हैं। संगीता बलंत खुद मैदान में हैं। भांवरकोल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना भी सदस्यता अभियान में कूद पड़े हैं। कासिमाबाद ब्लाक के सोनबरसा बूथ के निवासी शिवजी गुप्ता ने बताया कि भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों में काफी उत्तसुकता देखी जा रही है।

भाजपा नेताओं की गुटबाजी भी करेंगे दूर

जिला सदस्यता अभियान प्रमुख अवधेश राजभर ने बतया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी चार विधानसभाओं को टच करेंगे। मरदह ब्लाक के बिजौरा मेें 12 बजे, मरदह ब्लाक के अरखपुर में एक बजे, सदर ब्लाक के बबेड़ी 2 बजकर 40 मिनट, विवेकानंद कालोनी 3 बजकर 25 मिनट, चकतरा मुहम्मदाबाद विधानसभा में 4 बजकर 20 मिनट, कासिमाबाद ब्लाक सभागार में 5 बजकर 20 मिनट, बहादुरगंज नगर में 6 बजकर 20 मिनट पर आएंगे। इसके बाद मऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच में चल रही गुटबाजी को भी समाप्त करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान कुछ नेताओं को फटकार भी लगाई जाएगी।



अन्य समाचार