कमलेश सिंह बने राष्ट्रीय महासचिव

0मऊ जनपद के जिला अध्यक्ष बने युवा पंकज सिह
0सवर्ण विकास मंच के संगठन महामंत्री ने किया मनो

प्रयागराज। सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रयागराज निवासी सुधीर कुमार दूबे ने सोमवार को मऊ जनपद के काझा गांव निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार सिंह को सवर्ण विकास मंच का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोनीत किया है। यही नहीं मऊ का जिलाध्यक्ष पंकज सिंह बनाए गए हैं।
मनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वह जनपद और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी टीम बनाकर एजुकेशन कार्ड की मांग तेज करें। उन्होंने बताया कि बिहार के नालंदा से एजुकेशन कार्ड न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जो मऊ से भी गुजरेगी। इसलिए न्याय यात्रा जिस जिले से गुजरेगी, वहां पर सबसे पहले संगठन के विस्तार पर फोकस किया जाएगा।
राष्ट्रीय महामसचिव बनाए जाने पर कमलेश सिंह ने कहा कि इस जिम्मेदारी को श्रद्धा और निष्ठा से निर्वहन करूंगा। इसके लिए जल्द ही पूर्वांचल के सवर्णों को एकजुट किया जाएगा।



अन्य समाचार